- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
| पेट्रोल और डीजल कैसे बनते हैं |
पेट्रोल और डीजल कैसे बनते हैं? दोस्तो आज के समय मे लगभग हर इंसान के पास चार पहिया या दो पहिया मोटर गाड़ी होती ही है जिसके इस्तेमाल ही किसी जगह से आने जाने में करते है अगर किसी को कंही टहलने या ऑफिस जाना है तो वह किसी ना किसी प्रकार के साधन की उपयोग करता है आज के समय मे किसी भी काम जैसे फल, सब्जियां, दूध, कपड़े, आदि कामो को करने के लिए व्हीकल्स का प्रयोग करते है दोस्तो जैसा कि आप जानते है कि किसी भी व्हीकल्स का इस्तेमाल करने के लिए हमे ईंधन की तो आवश्कता तो होती जिसके बिना कोई भी व्हीकल्स नही चल सकती है आज के समय मे दुनिया मे सबसे ज़्यादा प्रयोग होने वाला ईंधन में पेट्रोल और डीजल शामिल हैं. हालांकि अब इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स आ चुके है जो बिजली से चलते है लेकिन पेट्रोल और डीजल की तरह से ये अभी सफल नही हुए है दोस्तो आपके पास भी कोई गाड़ी जरूर होगी और जिसमे आप पेट्रोल या डीजल का प्रयोग करते होंगे लेकिन क्या आपको पता है गाड़ी में पड़ने वाला ये डीजल पेटोल आखिर कैसे बनता है अगर आपको नही पता तो कोई बात नही आज के इस ब्लॉग में हम इसी बारे में बात करँगे की पेट्रोल और डीजल कैसे बनते हैं? भारत में पेट्रोल कहाँ से आता है? पेट्रोलियम कैसे बनता है? कच्चा तेल कैसे बनता है?
पेट्रोलियम क्या है?
पेट्रोलियम जिसे कच्चा तेल (Crude Oil) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राकृतिक रूप से मिलने वाला पीले-काले रंग का गाढ़ा तरल पदार्थ है जो धरती की सतह के नीचे पाया जाता है. यह चिपचिपा होता है. इससे पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल, प्राकृतिक गैस, इथर आदि तैयार किए जाते है.
पेट्रोलियम कैसे बनता है?
ऐसा माना जाता है की पेट्रोलियम की बनने की लिए हजारों साल पहले भूमि दफन हुए जीव-जंतुओं और वनस्पतियों से हुई है इसलिए पेट्रोलियम को बनने के लिए हजरों साल लग जाते है और यह एक सीमित संसाधन है और इसके प्रयोग से पर्यावरण प्रदूषण भी होता है
पेट्रोल क्या है?
पेट्रोल बनता कैसे यह जानने से पहले हम यह जान ले कि पेट्रोल आकिर किससे बनता है पेट्रोल को बनाने के लिए कच्चे तेल से बनता है जिसे पेट्रोलियम कहते है
ऑयल रिफाइनिंग processing के बाद एक बैरल कच्चे तेल से लगभग 72 लीटर पेट्रोल प्राप्त होता है fuel को साफ रखने के लिए इसमे कई chemicals को भी इसमें डाला जाता है. और पेट्रोल की ज्वलनशीलता को बढने के लिए इसमे ऑक्सीजन बढ़ाने वाले (oxygenating chemicals) केमिकल भी डाले जा सकते हैं जैसे कि ethanol, MTBE या ETBE दोस्तो हम आपको बता दे कि एक बैरल कच्चा तेल 158.987 लीटर के बराबर होता है
डीजल क्या है?
डीजल भी एक तरल ईंधन होता है जिसके प्रयोग डीजल इंजन को चलाने के लिए किया जाता है यह पेट्रोल की अपेक्षा सस्ता होता है लेकिन यह पेट्रोल से ज्यादा प्रदूषण करता है.
डीजल में मिलाये जाने वाले आक्सीजन केमिकल Acetals, Esters, Carbonates इत्यादि शामिल हैं.
इथेनॉल क्या होता है?
एथेनॉल (Ethanol) दोस्त एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल होता है जिसका प्रयोग गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन के साथ मिलाकर किया जाता है. एथेनॉल गन्ने से बनाया जाता है, लेकिन इसके प्रयोग से 35 फीसदी तक कार्बन मोनोऑक्साइड कम किया जा सकता है जिससे प्रदूषण कम होता है और ईंधन के दाम भी घटते हैं.
ईंधन योगशील / Fuel Additives
ईंधन योगशील वे यौगिक हैं जिसके प्रयोग मोटर व्हीकल्स में प्रयोग होने वाले ईंधन की quality और efficiency को बेहतर करने के लिए किया जाता है इन योगशील का प्रयोग करने से कई तरह की problems को रोक जा सकता है जैसे गाड़ी इंजन स्टार्ट ना होना और गाड़ी का अचानक रुकना, इत्यादि
ऑक्टेन नंबर क्या होता है?
ऑक्टेन रेटिंग ईंधन की अच्छा या खराब गुणवत्ता को दर्शाता है. अगर ईंधन में ऑक्टेन की मात्रा अधिक है तो उसका ऑक्टेन नंबर बड़ा होगा और ईंधन उच्च quality का होगा.
पेट्रोल से संबंधित सवाल-जवाब / FAQs
भारत में पेट्रोल कहाँ से आता है?
दोस्तों भारत में कच्चा तेल ज़्यादतर चार देश से आता है– इराक, संयुक्त राज्य अमेरिका, नाइजीरिया और सऊदी अरबिया से आता है. भारत में पहुंचने के बाद इसे रिफाइन किया जाता है जिसके बाद डीजल पेट्रोल निकलता है
दुनिया में तेल उत्पादक देश कौन-कौन से हैं?
दुनिया में बहुत सारे देश तेल का उत्पादक करते है पर में यंहा पर आपको दुनिया के 10 सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों के नाम बताने जा रहा हूँ जो कुछ इस प्रकार हैं:
• अमेरिका
• सऊदी अरब
• रूस
• कनाडा
• ईरान
• इराक
• संयुक्त अरब अमीरात
• चीन
• कुवैत
• ब्राज़ील
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें