Processor क्या है ? CPU कैसे काम करता है ? Processor में Core क्या है ?

 दोस्तो अपने प्रोसेसर नाम तो जरूर सुना होगा  जिसे CPU भी कहते है जिसका मतलब  Central Processing Unit होता है यह किसी भी डिवाइस जैसे फोन या कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिसके बिना  कंप्यूटर पर कार्य करना मुमकिन नहीं है. इसलिए किसी भी डिवाइस फोन या कंप्यूटर में Processor का होना अनिवार्य है. और यह कंप्यूटर का दिमाग कहा जाता है आज के इस ब्लॉग में हम इसी बारे में बात करेंगे कि Processor क्या है और काम कैसे करता है 

Processor क्या है ? – What is Processor in Hindi

दोस्तो Processor किसी भी कंप्यूटर का दिमाग होता है. यह कंप्यूटर के अन्दर चल रहे सभी गतिविधियों का निर्णय लेता है यह सभी गतिविधियों पर control करता है. यह एक समय मे अरबो खरबों गणनायें करने में सक्षम है.processor हार्डवेयर से बना होता है, यह computer पर चल रहे सभी task को complete करके information को deliver करता है processor एक शिप की तरह होता है जिसे motherboard पर लगाया जाता है कंप्यूटर पर अधिक टास्क आने से CPU को अधिक डेटा process करना पड़ता है जिससे CPU गर्म हो जाता है जिसके लिए इसके ऊपर heat sink से cover किया जाता है जो heat को distribute कर देती है. और इसके ऊपर एक fan लगाया जाता है जिससे CPU को गर्म होने से रोक जा सके CPU की प्रकार के होते है जैसे कि Intel के processor i3, i5 और i7. 

Processor का इतिहास – History of Processor in Hindi

दोस्तो दुनिया में सबसे पहले Microprocessor बनाने वाले तीन engineers Federico Faggin, Ted Hoff और Stan Mazo ने Intel 4004” को Intel द्वारा सन 1971 में तैयार किया गया इस चिप में CPU मेमोरी और इनपुट और आउटपुट जैसे सभी प्रोसेसिंग फंक्शन सामिल किया गया और इसके बाद intel ने Processors बनाना सुरु कर दिया और समय के साथ intel ने अपने Processors में बदलाव किया

CPU कैसे काम करता है ? 

CPU के काम को तीन steps में define किया गया है. 

• पहला, Instruction को memory लाया जाता है. 

• दूसरा, Instruction को decode करके processor पता लगाता है कि करना क्या है. 

• तीसरा, instruction को execute किया जाता है और operation perform किया जाता है. 


CPU को काम करने के लिए तीन मुख्य भाग हैं: 

• Arithmetic एवं Logic Unit (ALU) 

• Control Unit (CU) 

• Main Memory या Primary Memory 

1. Arithmetic एवं Logic Unit (ALU)

कंप्यूटर में किसी भी प्रकार की गणनाएँ ALU में की जाती है कंप्यूटर में प्रोसेसिंग के समय मे Primary Memory से data या instructions ALU में ट्रांसफर हो जाते हैं और यंहा पर डेटा का प्रोसेसिंग का कार्य किया जाता है और बाद में ALU से फिर से डेटा को  primary memory में transfer कर दिया जाता है. और primary memory से result आउटपुट device को भेज दिया जाता है जैसे प्रिंटर मोनीटर ALU को मेन चार कामो के लिए बनाया जाता है जो कुछ इस प्रकार है जोड़ना घटाना गुणा भाग करना

2. Control Unit (CU)

दोस्तो CPU में Control Unit महत्वपूर्ण रोल होता है. और यह बताता है कि कि कब storage unit में डाटा डालना है

3. Main Memory या Primary Memory

दोस्तो इस मेमोरी का काम डेटा को स्टोर करना है यह मेमोरी बहुत फ़ास्ट होती है और यह मेमोरी software programs को भी स्टोर करके रखती है इसका access time बहुत ही कम होता है

Processor में Core क्या है ?

दोस्तो Processor में जितने ज्यादा CORE होते है वह Processor उतना ही ज्यादा अच्छा होता है क्योंकि की अगर एक core वाले Processor में एक ही टास्क को रन कर सकते है जबकि अगर CUP में एक से अधिक कोर लगे है तो वह एक साथ अधिक टास्क रन कर पायेगा leptop में प्रयोग होने वाले ज्यादातर प्रोसेसर में 2 कोर लगे होते है जो PC की अपेक्षा slow होते है 

CPU के प्रकार – Types of CPU in Hindi

दोस्तो CPU को core के आधार पर डिफाइंड किया जाता है पहले समय मे CPU एक core का होता था जो सिर्फ एक टास्क तक सीमित था और समय के साथ टेक्नोलॉजी में सुधार हुआ और CPU में कोर की संख्या बढ़ती गई जिससे आज के समय के कंप्यूटर बहुत फ़ास्ट हो गए इनमे एक साथ बहुत सारे काम किये जा सकते है 

फिलहाल मार्केट में अलग-अलग प्रकार के core के processor उपलब्ध है: 

• Dual Core– इसमें 2 core का इस्तेमाल किया जाता है. 

• Quad Core– इसमें 4 core का इस्तेमाल किया जाता है. 

• Hexa Core– इसमें 6 core का इस्तेमाल किया जाता है. 

• Octa Core– इसमें 8 core का इस्तेमाल किया जाता है. 

• Deca Core– इसमें 10 core का इस्तेमाल किया जाता है. 

Processor की Clock Speed क्या है ?

दोस्तो प्रोसेसर की Clock Speed को Processor Speed या Clock Rate भी कहते है यह वह स्पीड होती है जिसपर प्रोसेसर अपनी processing को पूरा करता है इसे Megahertz और Gigahertz में नापा जाता है

टिप्पणियाँ